Home बिहार खेत में मिर्च तोड़ रहे दंपति पर गिरी आकाशीय बिजली, पति की...

खेत में मिर्च तोड़ रहे दंपति पर गिरी आकाशीय बिजली, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से झुलसी

652
0
Lightning struck a couple plucking chillies in the field, husband died, wife got severely burnt

समस्तीपुर: समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बालकृष्णपुर मड़वा पंचायत में मंगलवार को खेत में काम कर रहे एक दंपति पर आकाशीय बिजली गिरने से पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई।

मृतक की पहचान पंचायत के वार्ड संख्या-8 निवासी मंजय लाल राय (उम्र लगभग 45 वर्ष) के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी सुगनी देवी के साथ बाया नदी किनारे स्थित खेत में मिर्च तोड़ रहे थे, तभी अचानक तेज बारिश के दौरान वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में दोनों आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा।

GNSU Admission Open 2026

थानाध्यक्ष फिरोज आलम ने बताया कि पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर दी गई है। वहीं, झुलसी सुगनी देवी को गंभीर हालत में दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए थे।



GNSU Admission Open 2026