Home राष्ट्रीय पीएम किसान योजना : 20वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट

पीएम किसान योजना : 20वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट

309
0
PM Kisan Yojana: Big update on 20th installment

दिल्ली: क्या आप एक किसान हैं? दरअसल, किसानों को खेत में फसल उगाने में कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। सूखा पड़ जाए या फिर तेज बारिश हो जाए इसका सीधा बुरा असर फसलों पर पड़ता है। किसान दिन-रात खेत में मेहनत करता है और फसल उगाता है। जो किसान आर्थिक रूप से कमजोर हैं उनकी आर्थिक मदद के लिए सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती हैं। जैसे, भारत सरकार किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना के तहत किसानों की आर्थिक मदद की जाती है और उन्हें सालाना 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त दी जाती हैं। योजना के तहत इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन अब तक किस्त जारी होने को लेकर कोई अपडेट नहीं है। ऐसे में चर्चा इस बात की भी है कि क्या 20वीं किस्त 9 जुलाई के बाद जारी हो सकती है? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं।

पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक कुल 19 किस्त जारी हो चुकी है और इस योजना के तहत लगभग हर किस्त चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। जैसे, पिछली जारी हो चुकी 17वीं, 18वीं, 19वीं या इससे पहले जारी हो चुकी किस्तों को देख सकते हैं। ये सभी किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी हुई।

GNSU Admission Open 2026