Home बिहार पटना जंक्शन से बच्चों की तस्करी, 2.70 लाख में सौदा, पुलिस ने...

पटना जंक्शन से बच्चों की तस्करी, 2.70 लाख में सौदा, पुलिस ने गिरोह का किया भंडाफोड़

407
0
Bihar: Children trafficked from Patna Junction, deal for Rs 2.70 lakh, police busted the gang

पटना रेल पुलिस ने प्लेटफॉर्म से बच्चे की चोरी करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार किया है। घटना के संबंध में रेल एसपी अमृतेन्दु शेखर ठाकुर ने बताया कि सीतामढ़ी जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मालीपुर पखड़ी निवासी जितेन्द्र कुमार की पत्नी राधा देवी अपने बेटे सोनू कुमार (02 वर्ष 6 माह) के साथ पटना जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या-10 के टिकट काउंटर के पास बैठ कर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रही थी। उन्हें सीतामढ़ी जाना था। वहीं पास में लगभग 40-42 वर्ष का एक शख्स बैठा था। कुछ ही देर में वह शख्स और पास आ गया और महिला के बच्चे को लार-प्यार करने लगा। इस दौरान उसने कुछ खाने वाला सामान लाकर बच्चे को खिलाने लगा। काफी देर तक यूं ही चलता रहा। अब बच्चा उस शख्स के साथ काफी घुल-मिल गया। इस बीच जब राधा अपने पति से बात करने के लिए एक व्यक्ति से मोबाइल मॉगने लगी, इसी दौरान समय का फायदा उठाकर वह शख्स मासूम बच्चे को लेकर फरार हो गया। महिला जब फोन कर के वापस अपने बच्चे के पास आई तो वहां से बच्चा और वह शख्स दोनों लापता थे।

बच्चे को न पाकर राधा जोर-जोर से रोने लगी। उसे देखकर आसपास के यात्री वहां जमा हो गये। पूछने पर गीता ने साड़ी बात अन्य लोगों को बताने लगी।  महिला ने बच्चे की इधर-उधर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका बच्चा उसे कहीं नहीं मिला। तब अन्य यात्रियों ने मदद करते हुए गीता को रेलवे थाना में इस बात की जानकारी दी। पटना के प्लेटफॉर्म से बच्चे की चोरी की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और रेल थाना में कांड सं0-495/25 के तहत मामला दर्ज किया। जंक्शन और जंक्शन के बाहर लगे सीसीटीवी को खंगाला गया। सीसीटीवी की जांच पड़ताल के दौरान आरोपी की पहचान हुई और पुलिस ने सीतामढ़ी के खैरवा गॉव से बच्चा को सकुशल बरामद कर लिया।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026