एंटरटेनमेंट : आज 30 जून 2025 को फिल्म ‘सरजमीं’ का टीजर रिलीज हो गया है। अपकमिंग फिल्म में काजोल, पृथ्वीराज सुकुमारन और इब्राहिम अली खान एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म के टीजर को कई यूजर्स ने देखा है। टीजर रिलीज होने के चार घंटे के अंदर इसे यू्ट्यूब पर एक लाख 97 हजार से ज्यादा व्यूज मिले हैं। टीजर के बारे में कई यूजर्स ने लिखा है। टीजर में इब्राहिम अली खान के लुक की तारीफ करते हुए एक फैन ने लिखा है ‘लास्ट में इब्राहिम अली खान की एंट्री जबरदस्त लगी।’
एक दूसरे यूजर ने लिखा ‘इब्राहिम अली खान सैफ अली खान का एआई वर्जन लग रहे हैं।’ इब्राहिम अली खान ने इससे पहले फिल्म ‘नादानियां’ में अभिनय किया था। उनकी यह फिल्म बहुत अच्छा नहीं कर पाई थी। हालांकि टीजर में उन्हें इब्राहिम का लुक पसंद आया है। उन्होंने इब्राहिम अली खान की तरफ ध्यान दिलाया और एक्स पर लिखा ‘अरे वह सब छोड़ो ये देखो।’ एक यूजर ने फिल्म के टीजर में इब्राहिम अली खान को दिखाए जाने के बारे में अपनी बात रखी है। यूजर ने एक्स पर लिखा है ‘जब स्टार किड्स एक्टिंग न कर पाएं तो उन्हें बड़े स्टार के साथ लगा दो, ताकि वह उनके साथ चल सकें।’
एक एक्स यूजर ने फिल्म ‘सरजमीं’ के टीजर में काजोल की मौजूदगी की तारीफ की है। यूजर ने लिखा है ‘काजोल जीत की होड़ में लगी हैं। मुझे लगता है कि वह एक के बाद एक हिट फिल्में देने वाली हैं। अच्छी बात यह है कि वह अपने अभिनय कौशल का इस्तेमाल कर रही हैं।’ एक दूसरे यूजर ने काजोल की अदाकारी की तारीफ की है। एक्स यूजर ने लिखा है ’25 जुलाई। काजोल दुनिया को यह दिखाने जा रही हैं कि एक्टिंग का क्या मतलब होता है।’ फिल्म ‘सरजमीं’ की कहानी के बारे में अभी ज्यादा तो नहीं पता है लेकिन टीजर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म देशभक्ति और आतंकवाद से जुड़ी हुई है। जैसा कि टीजर में नजर आ रहा है फिल्म कश्मीर पर आधारित है। फिल्म के टीजर में पृथ्वीराज सुकुमारन, काजोल और इब्राहिम अली खान अभिनय करते दिखे हैं। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के तले बन रही ‘सरजमीं’ 25 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है।







