Home बिहार बेखौफ चोरों का आतंक, रिटायर्ड इंजीनियर के घर में लाखों की चोरी;...

बेखौफ चोरों का आतंक, रिटायर्ड इंजीनियर के घर में लाखों की चोरी; इलाके में दहशत का माहौल

393
0
Fearless thieves terrorize, lakhs stolen from retired engineer's house; atmosphere of terror in the area

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले के साकेतपुरी मुहल्ले में बीती रात बेखौफ चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने रिटायर्ड इंजीनियर सुधीर कुमार श्रीवास्तव के घर में घुसकर नगदी और ज्वेलरी की चोरी कर ली, जबकि उनके छोटे भाई सुनील कुमार श्रीवास्तव के घर में भी घुसने की कोशिश की, लेकिन वहां कुछ नहीं मिलने पर चोर भाग निकले। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वे परिवार समेत फर्स्ट फ्लोर पर सो रहे थे। रात में चोरों ने पीछे की खिड़की का ग्रिल उखाड़कर घर में प्रवेश किया और अंदर से कमरा बंद कर दिया।

इसके बाद उन्होंने सो रहे परिवार को बाहर से कमरे में बंद कर दिया और घर में रखी नगदी, चांदी के सिक्के और ज्वेलरी लेकर फरार हो गए। सुबह उठने पर परिवार ने खुद को कमरे में बंद पाया। भतीजे को बुलाकर दरवाजा खुलवाया गया। वहीं, उनके छोटे भाई सुनील कुमार के घर में भी चोरों ने घुसने की कोशिश की, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। चोरों ने अलमीरा और सामान बिखेर दिया और फिर भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके।

GNSU Admission Open 2026

एक घर में चोरी की पुष्टि हुई है जबकि दूसरे घर में चोरी का प्रयास किया गया था। पुलिस के अनुसार, पिछले एक महीने में इस इलाके में आधा दर्जन से अधिक घरों में चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे स्थानीय लोग डरे हुए हैं। इससे पहले भी एक ही रात में तीन घरों में चोरी की वारदात हो चुकी है। लगातार हो रही घटनाओं से साकेतपुरी मुहल्ले में डर और असुरक्षा का माहौल बन गया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।






GNSU Admission Open 2026