Home बिहार डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत पांच पर कोर्ट ने तय किए आरोप,...

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत पांच पर कोर्ट ने तय किए आरोप, पेशी के बाद दिया बड़ा बयान

398
0
Court framed charges against five including Deputy CM Samrat Chaudhary, gave a big statement after appearance

बिहार: मुंगेर कोर्ट में 2014 के लोकसभा चुनाव से जुड़े आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित कुल पांच आरोपितों के खिलाफ आरोप गठित किया गया।  उपमुख्यमंत्री और अन्य सभी पांच आरोपित मुंगेर के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पंकज कुमार की कोर्ट में गुरुवार को उपस्थित हुए। यहां कोर्ट ने बिना प्रशासनिक स्वीकृति के आम सभा आयोजित करने और जुलूस निकालने के मामले में सभी पांचों के खिलाफ आरोप गठित किया।

इस मामले में कुल आठ लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया गया था, जिनमें से तीन की मौत हो चुकी है। इनमें दो पूर्व विधायक नीता चौधरी और गणेश पासवान सहित एक अन्य आरोपित शामिल हैं। जिन पांच लोगों के खिलाफ आरोप गठित किया गया है, उनमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उदय नारायण चौधरी, समीर मधुकर, दिवाकर और योगेंद्र शामिल हैं। इधर, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि वह न्यायालय का सम्मान करते हैं और इसलिए न्यायालय की कार्रवाई में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि सरकार का ध्यान मुंगेर और भागलपुर के विकास पर अधिक है। मुंगेर में एयरपोर्ट का विकास होगा और मुंगेर से भागलपुर के बीच गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण पर सहमति बन गई है।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने बताया कि बांका होते हुए हल्दिया तक जाने वाली सड़क, जो रक्सौल से हल्दिया तक जाएगी, इसी मार्ग से गुजरेगी। इसके अलावा जिले में सभी स्थानों पर छठ घाट का निर्माण कराया जाएगा। अगुआनी घाट से सुल्तानगंज के बीच बनाए जा रहे सड़क पुल पर पटना उच्च न्यायालय के आदेशानुसार सुपर स्ट्रक्चर तैयार कर निर्माण कराया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सुल्तानगंज में शिव भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे से 17 एकड़ जमीन बिहार सरकार ने प्राप्त की है, जिस पर शिव भक्तों की सुविधा के लिए आधारभूत सुविधाएं तैयार की जाएंगी। सुल्तानगंज-देवघर सड़क को भी फोरलेन का रूप दिया जाएगा।

GNSU Admission Open 2026