Home बिहार 23 जिलों में बारिश-वज्रपात का ऑरेंज-यलो अलर्ट जारी, जानें आपके इलाके में...

23 जिलों में बारिश-वज्रपात का ऑरेंज-यलो अलर्ट जारी, जानें आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम

442
0
Orange-yellow alert issued for rain and thunderstorm in 23 districts, know what will be the weather in your area

पटना: बिहार में मानसून सक्रिय तो है लेकिन अब तक औसतन 22 प्रतिशत कम बारिश हुई। कई जिलों में आज भी बारिश और वज्रपात के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के बिहार के 13 जिलों में बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं जिलों में बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, बांका, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया और पश्चिम चंपारण के कुछ भागों में बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन इलाकों तेज हवा के साथ भारी बारिश के आसार हैं। वहीं पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल और गया में बारिश और वज्रपात या यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आम लोगों से सावधान रहने की अपील की है। मौसम विभाग ने खराब मौसम में लोगों से सावधान रहने की अपील की है।

GNSU Admission Open 2026

कहा है कि इस मौसम को देखते हुए लोगों से अनुरोध है कि वह सतर्क और सावधान रहे यदि आप खुले में हो तो अति शीघ्र किसी पक्के मकान में शरण लें। ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। पिछले 24 घंटे में गया में 108.4 एमएम, बक्सर में 78.2 एमएम, दरभंगा में 45 एमएम, पटना में 42.4 एमएम, जमुई में 38 एमएम, नवादा में 37.4 एमएम, रोहतास में 34.4 एमएम, नालंदा में 29.4 एमएम, कैमूर में 28.4 एमएम, बांका में 28 एमएम बारिश हुई।




GNSU Admission Open 2026