Home बिहार पटना हाई कोर्ट में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य...

पटना हाई कोर्ट में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य समारोह

223
0
पटना हाई कोर्ट में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य समारोह

पटना। डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर पूरे देश में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में बिहार की राजधानी पटना स्थित पटना हाई कोर्ट परिसर में भी भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने बाबा साहेब के विचारों को याद करते हुए सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता और गणमान्य लोग शामिल हुए। इस अवसर पर बिहार सरकार के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे, जिनमें विजय कुमार सिन्हा और अशोक चौधरी प्रमुख रूप से शामिल थे समारोह के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष, समर्पण और प्रेरणा का प्रतीक है। उन्होंने समाज के हर वर्ग को शिक्षा और अधिकार दिलाने के लिए जो कार्य किए, वे आज भी अत्यंत प्रासंगिक हैं।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ इस आयोजन के माध्यम से एक बार फिर बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

GNSU Admission Open 2026