Home बिहार बिहार में आज नए मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान, नीतीश कुमार देंगे...

बिहार में आज नए मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान, नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा

258
0
बिहार में आज नए मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान, नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा

पटना। बिहार की सियासत में आज बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। बीते करीब 20 वर्षों से मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार आज अपने पद से इस्तीफा देंगे। फिलहाल वे राज्यसभा सांसद बन चुके हैं और अब राज्य में नए मुख्यमंत्री के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
मुख्यमंत्री आवास पर सुबह से ही राजनीतिक हलचल तेज है। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और मंत्री विजय चौधरी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। वहीं, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी उनसे मिलने पहुंचे। इस दौरान नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी एक ही गाड़ी में अंबेडकर समारोह के लिए रवाना हुए और पीछे की सीट पर साथ बैठे नजर आए। बाद में हाईकोर्ट में उन्होंने भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी।

आज दोपहर 3 बजे नीतीश कुमार राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे एनडीए विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बीजेपी ने पर्यवेक्षक बनाया है और वही नए सीएम के नाम की घोषणा करेंगे। सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की आखिरी बैठक भी होगी, जिसे वर्तमान सरकार के कार्यकाल की अंतिम औपचारिकता माना जा रहा है। इसके बाद जेडीयू, बीजेपी, हम, आरएलजेपी और आरएलएम अपने-अपने विधायकों के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे, जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा। दोपहर 2 बजे एक अणे मार्ग स्थित आवास पर जेडीयू की महत्वपूर्ण बैठक होगी, जहां सभी विधायक मौजूद रहेंगे। इस बैठक में विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा। सबसे दिलचस्प बात यह होगी कि जेडीयू अपने नए नेता के रूप में किसे चुनती है। वहीं, कल सुबह 11 बजे राजभवन में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा।

GNSU Admission Open 2026