Home मनोरंजन साउथ अभिनेता ड्रग केस में गिरफ्तार: कोकीन खरीदने के आरोप में न्यायिक...

साउथ अभिनेता ड्रग केस में गिरफ्तार: कोकीन खरीदने के आरोप में न्यायिक हिरासत में भेजा गया तमिल एक्टर

320
0
South actor arrested in drug case: Tamil actor sent to judicial custody for buying cocaine

एंटरटेनमेंट : तमिल सिनेमा के अभिनेता श्रीकांत एक कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। पुलिस ने अभिनेता को तकरीबन आठ घंटे की लंबी पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जहां वो 7 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे। श्रीकांत पर ये कार्रवाई ड्रग्स से जुड़े एक मामले में हुई है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीकांत के ब्लड सैंपल किलपौक मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए एकत्र किए गए थे।

जिसके बाद जांच में अभिनेता के शरीर में नशीले पदार्थ की मौजूदगी की पुष्टि हुई। पुलिस ने बताया कि इसके बाद सोमवार रात को श्रीकांत को एग्मोर स्थित 14वें मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के आवास पर ले जाया गया और रिमांड पर लिया गया। अब उन्हें 7 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पूर्व एआईएडीएमके पदाधिकारी टी प्रसाद को हिरासत में लिए जाने के बाद सोमवार को नुंगमबक्कम पुलिस थाने में अभिनेता से पूछताछ की गई। पुलिस को शक है कि प्रसाद ने 46 वर्षीय श्रीकांत और एक अन्य अभिनेता को कोकीन की आपूर्ति की है। इस पूरे मामले में जांच के बाद अब ये कदम उठाया गया है।

GNSU Admission Open 2026

पिछले सप्ताह नुंगमबक्कम पुलिस ने सलेम के प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया था और उससे मिली जानकारी के आधार पर उन्होंने घाना के जॉन नामक व्यक्ति को राज्य के होसुर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि उनके पास से करीब 11 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया गया। श्रीकांत के करियर की बात करें तो वो पिछले 26 साल से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। उन्होंने साल 1999 में टीवी शो जन्नाल – मरबू कविथैगल से अपना करियर शुरू किया था। श्रीकांत ने काना कंडेन, ओरु नाल कनवु, बाम्बारा कन्नले, मनासेल्लम, वर्णजलम, मर्करी पूक्कल, ईस्ट कोस्ट रोड, पू, सथुरंगम और नानबन जैसी कई फिल्मों में काम किया है। वो आखिरी बार तमिल फिल्म ‘कोनजम कधल कोनजम मोधल’ और तेलुगु फिल्म ‘एरराचेरा’ में नजर आए थे।


GNSU Admission Open 2026