Home मनोरंजन मनोरंजन: लंबे समय बाद शो में लौटे सिद्धू पर कपिल शर्मा ने...

मनोरंजन: लंबे समय बाद शो में लौटे सिद्धू पर कपिल शर्मा ने किया मजाक, दोनों की जुगलबंदी देख खुश हुए दर्शक

516
0
Entertainment: Kapil Sharma joked on Sidhu who returned to the show after a long time, the audience was happy to see the jugalbandi of both

एंटरटेनमेंट : ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का तीसरा सीजन 21 जून से शुरू हुआ। पहले एपिसोड में सलमान खान की जबरदस्त एंट्री हुई। उन्होंने दर्शकों को अपनी मजेदार कहानियों और अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्सों से दर्शकों को एंटरटेन किया। सीजन 3 में नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह बतौर जज नजर आए। इस दौरान कपिल शर्मा ने नवजोत सिद्धू को लेकर मजाक किया। कपिल सर्मा ने शो में एंट्री करते ही दर्शकों का और नवजोत सिद्धू का स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि इस शो ने सिद्धू को वापस लाने के लिए बहुत ज्यादा पैसे खर्च किए हैं। कपिल ने कहा ‘मैं नेटफ्लिक्स का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने हमें इतने पैसे दिए कि हम सिद्धू पा जी को शो में ला सके।’ कपिल शर्मा ने सिद्धू से अर्चना के साथ मिलकर काम करने और ‘द ग्रेट कपिल शो’ में उनकी वापसी के बारे में मजाकिया अंदाज में पूछा। उन्होंने कहा ‘पा जी आप कई वर्षों के बाद शो में वापस आए, भले ही गठबंधन की सरकार बनी हो। आपको कैसा लग रहा है। नेटफ्लिक्स बहुत ज्यादा खर्च कर रहा है आप कैसा महसूस कर है?’ इसके जवाब में सिद्धू ने कहा ‘अमृतसर के दो लोगों के बीच देहरादून आ नहीं सकता।’ 

GNSU Admission Open 2026

कपिल शर्मा ने कहा कि अर्चना जी सिद्धू पा जी की वापसी पर बहुत बेचैन हैं। वह ज्योतिष को जा के कहती हैं कि राहू और केतू को तो मैं संभाल लूंगी ये सिद्धू का कोई उपाय बताओ। आगे कपिल ने कहा कि सिद्धू जी ने छह महीने का ब्रेक लिया। इस पर सिद्धू ने कहा खुश हो कि सिर्फ छह महीने का ही ब्रेक लिया। सोचो अगर 9 महीने लगते तो क्या होता। इस पर कपिल ने सिद्धू पर मजाक करते हुए कहा ‘मेरे तो फिर भी ब्रेक में बच्चे हुए, जब कोरोना था, आप तो चलते मैच में कर गए। देखो आप।’

GNSU Admission Open 2026