Youth arrested for raping minor, teenager recovered from Geedam; court sends him to jail

कोण्डागांव: छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले में पुलिस ने अपहृत 14 वर्षीय किशोरी को दंतेवाड़ा जिले के गीदम क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने एक 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, सात अक्टूबर 2025 को किशोरी के पिता ने कोण्डागांव थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 14 वर्ष 8 माह की बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों ने आशंका जताई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर किशोरी की तलाश शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन की मदद से पुलिस टीम ने दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र के ग्राम कसोली में दबिश दी, जहां से किशोरी को मंगलसाय मण्डावी (22), निवासी सुकुरपाल, जिला कोण्डागांव के कब्जे से सकुशल बरामद किया गया।

पुलिस के मुताबिक, किशोरी और उसके माता-पिता के बयान तथा जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम के तहत धाराएं बढ़ाई गईं। पुलिस का आरोप है कि आरोपी ने किशोरी के नाबालिग होने की जानकारी के बावजूद शादी का झांसा देकर उसके साथ कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म किया।

पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। मामले में आगे की जांच जारी है।