Ghaziabad: 77-year-old man dies after falling from the eighth floor; police investigating

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में राजनगर एक्सटेंशन स्थित केडीपी ग्रैंड सवाना सोसाइटी में एक दर्दनाक हादसे में 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बुजुर्ग सोसाइटी की आठवीं मंजिल से नीचे गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

नंदग्राम थाना क्षेत्र में हुई इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके पर अशोक घई, उम्र करीब 77 वर्ष, मृत अवस्था में मिले।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

नंदग्राम सहायक पुलिस आयुक्त जियाउद्दीन अहमद के अनुसार, गुरुवार रात करीब 10 बजे पुलिस को सोसाइटी में एक व्यक्ति के गिरने और उसकी मौत की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और परिजनों से जानकारी जुटाई।

पुलिस ने शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में फिलहाल इलाके में कानून-व्यवस्था सामान्य है। हादसे के कारणों को लेकर पुलिस की जांच जारी है।