एंटरटेनमेंट : तमिल अभिनेता विशाल की मंगेतर धनशिका भी साउथ इंडिस्ट्री में लंबे समय से अभिनय कर रही हैं। वह तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में अभिनय करती हैं। धनशिका ने 16 साल की उम्र में ही अपना एक्टिंग करियर शुरू कर दिया था। वह रजनीकांत जैसे सुपरस्टार के साथ भी अभिनय कर चुकी हैं। धनशिका ने साल 2006 में ‘थिरूडी’ नाम की तमिल फिल्म से करियर शुरू किया।

इसके बाद वह कई साउथ की फिल्माें में नजर आईं। इसमें ‘पेरनमई’, ‘परदेसी’ और ‘मांजा वेलु’ जैसे कई चर्चित फिल्में शामिल हैं। साल 2026 में रजनीकांत के साथ फिल्म ‘कबाली’ में एक्ट्रेस को काम करने का मौका मिला। वह इस फिल्म में रजनीकांत की बेटी के रोल में नजर आईं। इस किरदार के कारण उन्हें साउथ फिल्मों में काफी पॉपुलैरिटी मिली। इस साल वह ‘योगी दा’ नाम की एक तमिल फिल्म में नजर आएंगी। कुछ और तमिल फिल्मों के प्रोजेक्ट भी साई धनशिका के पास हैं।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

फिल्म ‘कबाली’ के लिए धनशिका को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का फिल्म फेयर अवॉर्ड (तमिल) था। साथ ही कई फिल्मों के लिए, कई नामी अवॉर्ड भी धनशिका मिल चुके हैं। वह दक्षिण भारतीय फिल्मों की उम्दा एक्ट्रेस के तौर पर पहचानी जाती हैं। तमिल फिल्मों के एक्टर विशाल ने अपने 48वें जन्मदिन पर धनशिका से सगाई की है। जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों के बीच 13 साल का एज गैप है। विशाल 48 साल के हैं, वहीं धनशिका 35 साल की हैं।