उधमपुर में मुठभेड़, सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया
Two terrorists killed in Udhampur encounter

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के जंगलों में आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया है।

सेना के व्हाइट नाइट कोर के अनुसार, खुफिया जानकारी के आधार पर उधमपुर के ब्रत्तल इलाके में संयुक्त अभियान चलाया गया। खराब मौसम, कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और कम दृश्यता के बावजूद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने लक्षित अभियान को अंजाम दिया।

GNSU Admission Open 2026

अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है।

सुरक्षा बलों का तलाशी और निगरानी अभियान अभी जारी है। इलाके में मौजूद किसी अन्य संभावित खतरे का पता लगाने के लिए जवानों को तैनात किया गया है।