यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, अक्टूबर तक EVM जांच पूरी होगी
Preparations for UP assembly elections in full swing, EVM verification to be completed by October

महोबा: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर निर्वाचन आयोग ने प्रक्रिया तेज कर दी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा कि आयोग निर्धारित समय पर चुनाव कराने की तैयारियों में जुटा है। EVM और VVPAT की फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) प्रक्रिया को अक्टूबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

महोबा में EVM वेयरहाउस के निरीक्षण और FLC प्रक्रिया की समीक्षा के दौरान रिणवा ने बताया कि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के इंजीनियर जिलों में पहुंचकर मशीनों के तकनीकी मानकों की जांच कर रहे हैं। इसके बाद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मॉक पोल के जरिए मशीनों का परीक्षण किया जाएगा।

GNSU Admission Open 2026

FLC के दौरान खराब या मानकों पर खरी नहीं उतरने वाली मशीनों को अलग कर उनके स्थान पर दूसरी मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी। निर्वाचन आयोग ने प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रत्येक चरण की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।

रिणवा के अनुसार जिला निर्वाचन अधिकारियों की प्रशिक्षण प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब जिला स्तर पर अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रशिक्षण, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती तथा मतदान केंद्रों और वहां तक पहुंचने वाले मार्गों की जांच का काम आगे बढ़ाया जा रहा है।