Suniel Shetty shares a heartwarming message for Ahan on the release of 'Border 2'

एंटरटेनमेंट डेस्क: फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज के मौके पर सुनील शेट्टी ने अपने बेटे अहान शेट्टी के लिए भावुक पोस्ट शेयर किया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। सुनील ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म के पुराने और नए सीन का एक वीडियो साझा किया और इसे देखकर दर्शकों को ‘बॉर्डर’ और ‘बॉर्डर 2’ के बीच की भावनात्मक कड़ी महसूस हुई। पोस्ट में सुनील ने लिखा कि ‘बॉर्डर’ सिर्फ एक फिल्म नहीं थी, बल्कि उनके लिए जिम्मेदारी और अनुशासन का प्रतीक बन गई थी, जिसे उन्होंने सालों तक निभाया।

सुनील ने अपने बेटे अहान के लिए विशेष रूप से लिखा कि उसे वर्दी में देखकर पुरानी यादें ताजा हो गईं। उन्होंने बताया कि यह फिल्म केवल युद्ध की कहानी नहीं, बल्कि अनुशासन, बलिदान, साहस और शांति के महत्व की याद दिलाती है। उन्होंने लिखा, “सीमा वो जगह नहीं है जहां देश खत्म हो जाता है, बल्कि वो जगह है जहां साहस शुरू होता है। कुछ कहानियां केवल स्क्रीन पर खत्म नहीं होतीं, बल्कि पूरे देश के दिल में बस जाती हैं।” सुनील की इस भावुक पोस्ट पर अहान ने जवाब में लिखा, “लव यू पापा।”

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

‘बॉर्डर 2’ आज, 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म पुरानी ‘बॉर्डर’ की सिक्वेल है और 1971 की भारत-पाक युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म की कहानी में युद्ध के हीरोइज़्म के साथ-साथ देशभक्ति, अनुशासन और बलिदान की भावना को प्रमुखता दी गई है।

फिल्म के रिलीज के मौके पर सुनील शेट्टी ने अपने और बेटे अहान के बीच के भावनात्मक रिश्ते को साझा किया, जो दर्शकों के दिलों को छू गया। उनकी यह पोस्ट केवल पिता-पुत्र के रिश्ते का प्रतीक नहीं, बल्कि देशभक्ति और साहस की याद दिलाने वाली प्रेरक कहानी भी है। फिल्म के जरिए पुराने और नए दर्शक दोनों ही ‘बॉर्डर’ की भावना को फिर से महसूस कर सकते हैं।