Home बिहार सारण में बिजली के करंट की चपेट में आने से महिला की...

सारण में बिजली के करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

17
0
Woman dies after being electrocuted in Saran

छपरा: बिहार में सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में विधुत स्पर्शाघात लगने से एक महिला की मौत हो गई।


पुलिस सूत्रों ने बताया कि जलालपुर विशेन टोला निवासी शंभू सिंह की पत्नी बबीता देवी(51) अपने घर में पंखे का प्लग साकेट मे लगाने की कोशिश कर रही थीं, तभी विधुत स्पर्शाघात का शिकार हो गई। इसके बाद परिजन उनको इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

GNSU Admission Open 2026


सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस इस मामले में मृतक के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।