Home बिहार सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वायरल फोटो मामले में दो गिरफ्तार,...

सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वायरल फोटो मामले में दो गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

127
0
Two arrested in connection with viral photo with weapon on social media, country-made pistol and cartridges recovered

पटना: बिहार में पुलिस जिले की पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ वायरल फोटो मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक देशी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया है। नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) परिचय कुमार ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को आलमगंज थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक वायरल हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति पिस्टल के साथ दिखाई दे रहा था।

वायरल फोटो के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए फोटो में दिख रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि वायरल फोटो में दिख रहा हथियार एक अन्य व्यक्ति के पास है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दूसरे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, जिसके पास से एक देशी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया गया।मामले में अग्रेतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

GNSU Admission Open 2026