Home बिहार जहानाबाद में संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत, जांच शुरू

जहानाबाद में संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत, जांच शुरू

116
0
Newlywed woman dies under suspicious circumstances in Jehanabad, investigation begins

जहानाबाद: बिहार में जहानाबाद जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि मृतका रूपा कुमारी का मायका काको थाना क्षेत्र के छोटकी काको गांव में है। रूपा ने इसी वर्ष होली के दौरान बाजितपुर निवासी सरवन कुमार के साथ प्रेम विवाह किया था।

परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर रूपा को प्रताड़ित किया जाने लगा। मायके वालों ने आरोप लगाया कि तीन कट्ठा जमीन बेचकर दहेज की रकम देने के बावजूद मांग बढ़ती गई। मांग पूरी नहीं होने पर रूपा की गला दबाकर हत्या कर दी गई।

GNSU Admission Open 2026

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। प्रथम दृष्टया गले पर निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है।घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।