Home बिहार सुल्तानगंज नगर परिषद् के कार्यपालक पदाधिकारी स्व० कृष्ण भूषण कुमार की धर्मपत्नी...

सुल्तानगंज नगर परिषद् के कार्यपालक पदाधिकारी स्व० कृष्ण भूषण कुमार की धर्मपत्नी को नौकरी देगी राज्य सरकार- मुख्यमंत्री

201
0
The state government will provide a job to the wife of late Krishna Bhushan Kumar, the executive officer of Sultanganj Municipal Council: Chief Minister

पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से सुल्तानगंज नगर परिषद् के कार्यपालक पदाधिकारी स्व० कृष्ण भूषण कुमार की धर्मपत्नी श्रीमती शालू कुमारी एवं पीड़ित परिवार ने मुलाकात कर परिवार के भरण-पोषण तथा अन्य समस्याओं से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनशीलता रखते हुए नियमानुसार उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी देगी एवं हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

GNSU Admission Open 2026

इससे पहले राज्य सरकार ने स्व० कृष्ण भूषण कुमार के आश्रित को 25 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी थी। गौरतलब है कि 28 अप्रैल को सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।