Home बिहार बिहार में प्रभारी मंत्रियों की नई जिम्मेदारी तय, निशांत को वैशाली तो...

बिहार में प्रभारी मंत्रियों की नई जिम्मेदारी तय, निशांत को वैशाली तो विजय सिन्हा को गयाजी की कमान

170
0
New responsibilities of ministers in charge in Bihar decided, Nishant has been given charge of Vaishali and Vijay Sinha has been given charge of Gayaji.

पटना: बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समितियों के अध्यक्ष-सह-प्रभारी मंत्रियों के मनोनयन को लेकर नई अधिसूचना जारी की है। विभाग द्वारा पूर्व में जारी सभी अधिसूचनाओं को तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए 34 मंत्रियों को विभिन्न जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वरिष्ठ मंत्रियों को बड़े जिलों की कमान सौंपी गई है। सरकार की ओर जारी अधिसूचना के अनुसार, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को पटना और नालंदा, जबकि विजेंद्र प्रसाद यादव को सारण जिले का प्रभारी बनाया गया है।

श्रवण कुमार को पूर्वी चंपारण और शिवहर, विजय कुमार सिन्हा को गया एवं गोपालगंज की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल को मुजफ्फरपुर और बांका, निशांत कुमार को वैशाली, शीला मंडल को मधेपुरा तथा संजय सिंह टाइगर को कैमूर जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। सरकार की ओर से जारी सूची में मदन सहनी, संतोष कुमार सुमन, रमा निषाद, लेशी सिंह, कुमार शैलेन्द्र, सुनील कुमार, श्रेयसी सिंह, जमा खान, नंदकिशोर यादव, प्रमोद कुमार और दीपक प्रकाश समेत अन्य मंत्रियों को भी अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी गई है।

GNSU Admission Open 2026
क्रमांकमंत्री का नामआवंटित जिला
1विजय कुमार चौधरीपटना, नालंदा
2विजेंद्र प्रसाद यादवसारण
3श्रवण कुमारपूर्वी चंपारण, शिवहर
4विजय कुमार सिन्हागया जी, गोपालगंज
5डॉ. दिलीप कुमार जायसवालमुजफ्फरपुर, बांका
6निशांत कुमारवैशाली
लेशी सिंहमधुबनी
8राम कृपाल यादवबेगूसराय
9नीतीश मिश्राभागलपुर
10दामोदर रावतसमस्तीपुर
11संजय सिंह टाइगरकैमूर
12अशोक चौधरीरोहतास
13भगवान सिंह कुशवाहासुपौल
14अरुण शंकर प्रसादभोजपुर
15मदन सहनीखगड़िया
16डॉ. संतोष कुमार सुमननवादा
17रमा निषादऔरंगाबाद
18रत्नेश सदापूर्णिया
19कुमार शैलेन्द्रदरभंगा
20शीला कुमारीमधेपुरा
21केदार प्रसाद गुप्तासिवान
22लखेंद्र कुमार रोशनबेतिया (पश्चिम चंपारण)
23सुनील कुमारलखीसराय
24श्रेयसी सिंहसीतामढ़ी
25जमा खानजहानाबाद
26नंदकिशोर यादवबक्सर
27शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडलकिशनगंज
28प्रमोद कुमारकटिहार
29श्वेता गुप्ताशेखपुरा
30मिथिलेश तिवारीसहरसा
31राम चंद्र प्रसादअररिया
32संजय कुमार सिंहजमुई
33संजय कुमारमुंगेर
34दीपक प्रकाशअरवल