Home बिहार Bihar में सनसनी: स्कूल जा रही छात्रा का ममेरे भाई ने किया...

Bihar में सनसनी: स्कूल जा रही छात्रा का ममेरे भाई ने किया अपहरण, बिठौली चौक से बरामद

189
0
Sensation in Bihar: School-going girl kidnapped by cousin, recovered from Bithauli Chowk

दरभंगा: दरभंगा के सिमरी थाना क्षेत्र से 11 अप्रैल को स्कूल जाने के दौरान अपहृत की गई छात्रा को पुलिस ने सिमरी थाना क्षेत्र के बिठौली चौक से सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी का अपहरण मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के गंगिया नवादा गांव निवासी उसके ममेरे भाई शांतनु कुमार सहित चार लोगों ने किया है। हालांकि पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

मेडिकल जांच के बाद छात्रा का बयान कोर्ट में दर्ज कराया जाएगा, जिसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे छात्रा अपने घर से सिमरी हाई स्कूल जाने के लिए निकली थी। जब वह देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। काफी प्रयासों के बाद जानकारी मिली कि मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के गंगिया नवादा गांव निवासी उसके ममेरे भाई ने उसका अपहरण कर लिया है।

GNSU Admission Open 2026

परिजनों द्वारा आपसी स्तर पर बातचीत करने के बावजूद छात्रा को वापस नहीं किया गया और आरोप है कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। इसके बाद छात्रा के पिता ने अपने साले जगन्नाथ महतो के पुत्र शांतनु कुमार, विकास कुमार, मो. इमरान और विक्रम कुमार को आरोपी बनाते हुए सिमरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। इस संबंध में डीएसपी सदर-2 शुभेंद्र कुमार सुमन ने बताया कि स्कूल जा रही छात्रा का अपहरण किया गया था। अनुसंधान के बाद छात्रा को बिठौली चौक के पास से बरामद कर लिया गया है। फिलहाल उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।