Home राष्ट्रीय UBSE 12वीं रिजल्ट: गीतिका पंत और सुशीला संयुक्त टॉपर, आर्यन ने हासिल...

UBSE 12वीं रिजल्ट: गीतिका पंत और सुशीला संयुक्त टॉपर, आर्यन ने हासिल किया दूसरा स्थान

157
0
UBSE 12वीं रिजल्ट: गीतिका पंत और सुशीला संयुक्त टॉपर, आर्यन ने हासिल किया दूसरा स्थान

देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इंटरमीडिएट (12वीं) में इस वर्ष शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जहां बागेश्वर की गीतिका पंत और ऊधमसिंह नगर की सुशीला मेहंदीरता ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, देहरादून के आर्यन ने 97.80 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। बोर्ड के अनुसार, वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 1,02,986 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 1,00,452 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 85,499 छात्र-छात्राएं सफल घोषित किए गए। इस तरह कुल पास प्रतिशत 85.11 रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.88 प्रतिशत अधिक है। परिणामों में एक बार फिर छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा। छात्राओं का पास प्रतिशत 88.09 रहा, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 81.93 दर्ज किया गया। संस्थागत परीक्षार्थियों का परिणाम 85.93 प्रतिशत रहा, जबकि व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 61.48 रहा। टॉपर्स की सूची में हरिद्वार की वंशिका ने 97 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठता सूची में कुल 105 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। वहीं, 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या 7,814 रही। जिलेवार प्रदर्शन में बागेश्वर 94.81 प्रतिशत परिणाम के साथ पहले स्थान पर रहा। इस बार के नतीजों ने यह साबित किया है कि उत्तराखंड के छात्र-छात्राएं लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। बोर्ड ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

GNSU Admission Open 2026