Home बिहार पटना में क्लीनिक पर हंगामा: पंचशील नगर में पुलिस पर पथराव, जवान...

पटना में क्लीनिक पर हंगामा: पंचशील नगर में पुलिस पर पथराव, जवान बाल-बाल बचे

160
0
Ruckus at Patna clinic: Police pelted with stones in Panchsheel Nagar, constable narrowly escapes

पटना: पटना के बाढ़ थाना अंतर्गत पंचशील नगर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। यह घटना उस वक्त हुई जब डायल 112 की टीम एक प्राइवेट हॉस्पिटल के कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट और गाली-गलौज के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मौके पर पहुंची थी। मिली जानकारी के अनुसार, कुछ बदमाशों ने पहले हॉस्पिटल के कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की थी।

इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत कार्रवाई करते हुए पंचशील नगर पहुंची। जैसे ही पुलिस की गाड़ी हॉस्पिटल के पास पहुंची, पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने अचानक 10 से 12 ईंट-पत्थर फेंक दिए। हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी पुलिसकर्मी वाहन के अंदर मौजूद थे, जिससे किसी को चोट नहीं आई। पुलिस टीम ने हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन मुख्य आरोपी मौके का फायदा उठाकर पास की गलियों में भाग निकला।

GNSU Admission Open 2026

घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसके आधार पर एक मुख्य आरोपी की पहचान विशाल के रूप में की गई है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस मामले में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिमन्यु आदर्श ने बताया कि हॉस्पिटल के कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं, हॉस्पिटल कर्मचारी रवि कुमार ने बताया कि बदमाशों ने बिना किसी वजह के गाली-गलौज और मारपीट की, जिससे सभी कर्मचारी डरे हुए हैं।