Home बिहार रोहिणी का PM मोदी पर हमला, बोलीं- 12 साल का गौरवकाल या...

रोहिणी का PM मोदी पर हमला, बोलीं- 12 साल का गौरवकाल या झूठ का पुलिंदा?

114
0
Rohini attacks PM Modi, says- 12 years of glory or a bundle of lies?

पटना: आज सवेरे-सवेरे राजद नेता रोहिणी आचार्या सोशल मीडिया के द्वारा पीएम मोदी को निशाना बनाया है। उन्होंने पीएम मोदी सरकार के बारह साल को झूठ और फरेब बेमिसाल बताया है। उन्होंने मीडिया पर भी तंज कसे हैं। रोहिणी ने एक एआई जेनरेटेड तस्वीर भी जारी की है। राजद नेता रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि, “सरकार से सवाल करने से परहेज करने एवं कतराने वाली प्रायोजित मीडिया का बड़ा हिस्सा, तर्क, तथ्य व विवेक विहीन भाजपाई एवं उनके समर्थक और अंधभक्त मई 2014 से मई 2026 तक के 12 वर्षों को मोदी सरकार के गौरवशाली बारह वर्ष बताते नहीं थकते, लेकिन पिछले 12 वर्षों में मोदी जी व उनकी सरकार के द्वारा देश की जनता को किए गए वादों और हकीकत की तटस्थ, तथ्यपरक, तार्किक तुलना एवं विवेचना करने के पश्चात् सही निष्कर्ष यही निकलता है कि मोदी जी और उनकी सरकार ने सिर्फ यही किया हैं” झूठ को बड़ा बनाओ, बार-बार दुहराते रहो और तमाम बेजा हथकंडों एवं फरेब की मदद से लोगों को उस पर विश्वास करने पर मजबूर कर देश की जनता को ठगते रहो।”

राजद नेता रोहिणी आचार्या ने मुख्यधारा की मीडिया के एक बड़े हिस्से पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि मीडिया का यह हिस्सा सरकार से जरूरी सवाल पूछने से कतराता रहा है। साथ ही, बिना किसी ठोस तर्क या विवेक के सरकार का समर्थन करने वालों को अंधभक्त बताते हुए कहा कि ये लोग बिना तथ्यों के ही इन 12 वर्षों  को बेमिसाल बताने में जुटे हैं।

GNSU Admission Open 2026

राजद नेता रोहिणी आचार्या ने पीम मोदी पर तंज कसते हुए एक एआई जेनरेटेड तस्वीर भी पोस्ट किया है, जो आपत्तिजनक होने के कारण ‘अमर उजाला’ दिखा नहीं सकता। उस तस्वीर में उपर में लिखा है मोदी सरकार के बारह साल झूठ और फरेब बेमिसाल। उस तस्वीर में गैस, पेट्रोल, डीजल और राशन की बढती मंहगाई भी दिखाई गई है। साथ ही युवाओं की बेरोजगारी, किसानों की बदहाली, भ्रष्टाचार, अदानी अंबानी जैसे दोस्त, नफरत की राजनीति और वायदों की एक सूची दिखाई गई है, जिसमें अच्छे दिन, सबका साथ,सबका विकास,भ्रष्टाचारमुक्त भारत, 15 लाख और 2 करोड़ नौकरी का जिक्र है।