Home बिहार पटना में इंजीनियर के ठिकानों पर छापा, करोड़ों की अवैध संपत्ति का...

पटना में इंजीनियर के ठिकानों पर छापा, करोड़ों की अवैध संपत्ति का खुलासा

182
0
Raids on engineer's premises in Patna, illegal assets worth crores unearthed

पटना: बिहार की राजधानी पटना में निगरानी विभाग की स्पेशल यूनिट ने बड़ी छापेमारी की है। टीम ने शहरी विकास एवं आवास विभाग में कार्यपालक अभियंता राजीव कुमार के ठिकानों पर छापा मारा है। ये छापेमारी रामनगरी, खगौल और पंत भवन में उनके दफ्तर में की गई है। छापेमारी शहरी विकास एवं आवास विभाग में तैनात एक्जीक्यूटिव इंजीनियर (Mechanical) राजीव कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

आय से अधिक संपत्ति के मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने इस मामले में केस नंबर 15/2026 दर्ज किया था। इसके बाद उनके ठिकानों पर छापा मारा गया। निगरानी विभाग के अनुसार, राजीव कुमार वर्तमान में शहरी विकास एवं आवास विभाग में सरकार में खरीद और गुणवत्ता नियंत्रण शाखा में तैनात हैं। जांच के दौरान ये पता चला है कि उन्होंने अपनी सर्विस के दौरान अलग-अलग पदों पर रहते हुए अपने सरकारी सेवक के अधिकारों का बेजा इस्तेमाल करते हुए अवैध तरीके से संपत्ति बनाई।

GNSU Admission Open 2026

विजिलेंस के केस में आरोप है कि राजीव कुमार ने लगभग 1,10,24,271 रुपयों की संपत्ति अर्जित की, जो उनकी आय ये वैध स्रोत से अलग है। जब स्पेशल विजिलेंस यूनिट को इससे जुड़े सबूत मिल गए तो तलाशी का वारंट लेकर शनिवार को टीम ने राजीव कुमार के ठिकानों पर रेड शुरू कर दी। खबर लिखे जाने तक ये छापेमारी पटना में ही चल रही थी। निगरानी की टीम सुबह से ही छापेमारी कर संपत्तियों और कागजातों की जांच कर रही थी। जिन ठिकानों पर छापा मारा गया, वो आप नीचे देख सकते हैं।

  • रामनगरी रोड के पास सुमित चंद्रम ग्रिहम अपार्टमेंट के पश्चिम वाले ब्लॉक में फ्लैट संख्या B-202
  • दानापुर के खगौल रोड में लैंडमार्क गोल्ड अपार्टमेंट का फ्लैट नंबर 807
  • पंत भवन के छठे फ्लोर पर सरकारी ऑफिस