Home बिहार बिहार में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: फसल कटाई को लेकर...

बिहार में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: फसल कटाई को लेकर चाचा-भतीजा समेत 5 घायल

61
0
Land dispute turns violent in Bihar: Uncle-nephew among 5 injured over crop harvesting

मुंगेर: मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भेलवा दियारा हीरारही बहियार में गुरुवार को फसल कटाई को लेकर चल रहे पुराने जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और गोलीबारी भी हुई। इस झड़प में चाचा-भतीजा समेत कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में सुनील रजक को बाएं जांघ में गोली लगी, जबकि उनके भतीजे सौरभ कुमार के पेट में गोली लगी है।

इसके अलावा फुचो रजक, सन्नी कुमार और संजय कुमार भी मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सौरभ कुमार की हालत नाजुक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया। घायल पक्ष की ओर से पिंकी देवी ने बताया कि दो बीघा जमीन का बंटवारा पहले ही तीनों भाइयों के बीच हो चुका था।

GNSU Admission Open 2026

उनके हिस्से की जमीन बेटी की शादी के लिए सुदभरना पर दी गई थी, जिस पर गेहूं की फसल लगी थी। फसल कटाई के दौरान ही विवाद हिंसक रूप में सामने आया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि यह घटना जमीन विवाद के कारण हुई है। पुलिस ने एक पक्ष के डोमन रजक और उसके पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।