Home बिहार सारण में भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत

सारण में भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत

15
0
Horrific road accident in Saran, three people died

छपरा: बिहार में सारण जिले के तीन थाना क्षेत्रों में अलग-अलग सड़क दुघर्टना में तीन लोगों मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि डोरीगंज थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने सिंगही मदनपट्टी गांव निवासी योगेंद्र राम की पत्नी जानकी देवी(57) को अपनी चपेट में ले लिया।इस घटना में घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


दूसरी घटना में दरियापुर थाना क्षेत्र के सरनाथचक गांव निवासी 55 वर्षीय दुखन साह पास के मोहम्मदपुर मजदूरी का पैसा लेने के लिए गया था। जहां अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। तीसरी घटना में बनियापुर थाना क्षेत्र के कन्हौली संग्राम गांव के समीप एक चाय दुकान के सामने प्यारेपुर गांव निवासी रामप्रसाद राम के पुत्र प्रिंस कुमार(09) को अनियंत्रित वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

GNSU Admission Open 2026


घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची तीनों थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
पुलिस सभी मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।