Home बिहार भाजपा की जीत पर जदिया में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

भाजपा की जीत पर जदिया में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

215
0
भाजपा की जीत पर जदिया में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

जदिया (सुपौल) से उमेश कुमार की रिपोर्ट: पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार जीत के बाद सोमवार शाम जदिया में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जश्न मनाया। त्रिवेणीगंज पूर्व के भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जदिया बाजार में विजय रैली निकाली और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। विजय रैली जदिया बाजार के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए विभिन्न चौक-चौराहों तक पहुंची। इस दौरान “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया और कई स्थानों पर आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया गया। बाजार में रैली के दौरान लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और कई स्थानीय लोगों ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास, सुशासन और मजबूत नेतृत्व पर भरोसा जताया है। वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता पवन अग्रवाल ने कहा कि यह जीत आम जनता के विश्वास और पार्टी की नीतियों की विजय है। उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प के साथ आगे भी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी। इस मौके पर भूषण दिवाकर, कमल ठाकुर, डॉ. मनोज, राजेश पौद्दार, प्रकाश पोद्दार समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की और इसे ऐतिहासिक जनादेश बताया।

GNSU Admission Open 2026