Home बिहार सम्राट चौधरी के बढ़ते कद से कुशवाहा समाज में उत्साह, तकिया में...

सम्राट चौधरी के बढ़ते कद से कुशवाहा समाज में उत्साह, तकिया में आतिशबाजी कर मनाया जश्न

137
0
सम्राट चौधरी के बढ़ते कद से कुशवाहा समाज में उत्साह, तकिया में आतिशबाजी कर मनाया जश्न

सासाराम (रोहतास) बिहार की राजनीति में सम्राट चौधरी के बढ़ते प्रभाव और सरकार में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को लेकर कुशवाहा समाज में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इसी क्रम में सासाराम के तकिया क्षेत्र में समाज के सैकड़ों लोग एकत्रित हुए और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य जश्न मनाया। कार्यक्रम के दौरान समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की और पटाखे फोड़कर पूरे इलाके को उत्सवमय बना दिया। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया। राहगीरों को रोककर भी मुँह मीठा कराया गया और सम्राट चौधरी के समर्थन में जोरदार नारे लगाए गए। जश्न में शामिल बुजुर्गों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों का कहना था कि सम्राट चौधरी न केवल एक कुशल राजनेता हैं, बल्कि वे समाज की मजबूत आवाज बनकर उभरे हैं। स्थानीय नेताओं ने इस मौके पर कहा कि सम्राट चौधरी को मिली अहम जिम्मेदारी पूरे कुशवाहा समाज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने इसे समाज के सम्मान और राजनीतिक पहचान के रूप में भी देखा। एक ओर जहां सड़कों पर जश्न का माहौल रहा, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया और व्यक्तिगत मुलाकातों के जरिए बधाइयों का सिलसिला भी जारी रहा।समाज के प्रबुद्ध वर्ग ने इसे बिहार की राजनीति में सकारात्मक संकेत बताया है। तकिया क्षेत्र में हुए इस जश्न की चर्चा पूरे इलाके में बनी हुई है।

GNSU Admission Open 2026