
आकाशवाणी-दूरदर्शन सहित कई प्लेटफॉर्म पर होगा सीधा प्रसारण
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री Narendra Modi आज अपने लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड के माध्यम से देश और विदेश के श्रोताओं को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम रविवार सुबह 11 बजे प्रसारित किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच X पर पोस्ट कर देशवासियों से इस कार्यक्रम को सुनने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग रविवार सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ के नए एपिसोड से जुड़ें और इसका हिस्सा बनें। यह कार्यक्रम All India Radio और Doordarshan के संपूर्ण नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा, AIR News की वेबसाइट और न्यूजऑनएयर मोबाइल ऐप पर भी इसे सुना जा सकेगा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण DD News, एआईआर न्यूज, प्रधानमंत्री कार्यालय तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी किया जाएगा। आकाशवाणी हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद इसे क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रसारित करेगा, जिससे देश के विभिन्न हिस्सों के श्रोताओं तक प्रधानमंत्री का संदेश पहुंचे। उल्लेखनीय है कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री Narendra Modi सामाजिक, सांस्कृतिक और विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा करते हैं और आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करते हैं।






