Home बिहार जिलाधिकारी ने सुनी लोगों की समस्याएं

जिलाधिकारी ने सुनी लोगों की समस्याएं

29
0
The District Magistrate listened to the problems of the people.

सासाराम (रोहतास)। जिला पदाधिकारी, रोहतास के द्वारा गुरुवार को जिला पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में दैनिक साक्षात्कार किया गया। उक्त दैनिक साक्षात्कार के क्रम में आठ व्यक्तियों का शिकायत पत्र दिया गया। जिसमें आवेदक राजेश्वर प्रसाद शर्मा, ग्राम/पो०-मुड़ियार, थाना – अकोढ़ीगोला के द्वारा अनाश्यक रूप से लगे गेट को हटाने के संबंध में आवेदन पत्र दिया गया। जिसे शीघ्र निष्पादन कराने हेतु जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को अग्रसारित किया गया। वही आवेदक उमाशंकर साह, ग्राम- गंगाढ़ी, प्रखंड-दिनारा के द्वारा अतिक्रमण हटाने हेतु आवेदन पत्र दिया गया। जिसे जांच कर अविलंब कार्रवाई करने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, बिक्रमगंज को निदेशित किया गया। आवेदिका अनिता, एएनएम, अहरॉव स्वास्थ्य उपकेंद्र दिनारा के द्वारा स्थानान्तरण करने हेतु निवेदन पत्र दिया गया। जिसे जांच कर नियमानुसार कार्रवाई हेतु सिविल सर्जन, रोहतास को निदेशित किया गया। इसी प्रकार शेष शेष आवेदन पत्र को संबंधित कार्यालय / पदाधिकारी को शीघ्र निष्पादन हेतु अग्रसारित किया गया।

GNSU Admission Open 2026