Home बिहार गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के खिलाफ चलाया गया राज्यव्यापी अभियान

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के खिलाफ चलाया गया राज्यव्यापी अभियान

234
0
**LPG Booking Update: अब सिर्फ एक आसान प्रक्रिया से मिलेगा गैस सिलिंडर, इन उपभोक्ताओं को बड़ी राहत**

पटना: राज्य में गैस सिलेंडर की कृत्रिम किल्लत दिखाकर कई स्थानों पर कुछ जमाखोर इसका फायदा उठाने की फिराक में लगे हैं। इसके मद्देनजर पुलिस महकमा के स्तर से सभी जिलों में व्यापक अभियान चलाकर ऐसे जमाखोरों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की गई है। हाल में डीजीपी विनय कुमार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी जिलों को जांच के समुचित आदेश दिए थे। इसके बाद सभी जिलों में इसे लेकर जांच, छापेमारी और कार्रवाई की प्रक्रिया तेज हो गई है। विभिन्न जिलों में पिछले कुछ दिनों के दौरान एलपीजी के अवैध भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ के तहत चलाए गए व्यापक अभियान में 10 एफआईआर दर्ज करते हुए 293 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए हैं। इस दौरान कालाबाजारी में शामिल 12 व्यक्तियों की पहचान करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है

विभिन्न जिलों के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए मामले दर्ज किए गए हैं। अररिया जिला के फारबिसगंज थाना में दर्ज मामले में सबसे ज्यादा 261 एलपीजी गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं और 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा शिवहर जिला के शिवहर थाना क्षेत्र में 6 सिलेंडर जब्त किए गए हैं और 2 की गिरफ्तारी हुई है। मधेपुरा के सिंहेश्वर स्थान थाना में 1 एलपीजी के साथ 1 आरोपी, बेगूसराय के लाखो थाना में 11 एलपीजी के साथ 1 आरोपी, सारण के हरिहरनाथ दो एफआईआर दर्ज की गई, एक में 3 सिलेंडर के साथ 1 आरोपी एवं दूसरे में 1 सिलेंडर के साथ 1 आरोपी, सारण के ही नगर थाना में 3 सिलेंडर के साथ 2 आरोपी, मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना में 7 एलपीजी सिलेंडर के साथ 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है

GNSU Admission Open 2026

इसके अलावा सिवान के मुफस्सिल और कटिहार जिले के सहायक थाना में गैस सिलेंडर की जमाखोरी के मामले में एक-एक एफआईआर दर्ज की गई है। सभी मामलों एफआईआर दर्ज करने के बाद आगे की जांच जारी है। अन्य जिलों में भी गैस की जमाखोरी को लेकर छापेमारी चल रही है।