Home बिहार बिहार में चार वर्टिकल ओटीटी फिल्मों की शूटिंग शुरू, पटना-सोनपुर में गूंजा...

बिहार में चार वर्टिकल ओटीटी फिल्मों की शूटिंग शुरू, पटना-सोनपुर में गूंजा कैमरा; स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मौका

46
Shooting for four vertical OTT films begins in Bihar, with cameras rolling in Patna and Sonpur; local talent will get a chance.

पटना: बिहार में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में शुक्रवार से एक नई पहल शुरू हुई। पटना और सोनपुर में डैफोडिल्स एंटरटेनमेंट और भारत श्री फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली चार नई वर्टिकल हिंदी ओटीटी फिल्मों की शूटिंग शुरू हो गई है। इन फिल्मों के नाम ‘रिपोर्टर साब’, ‘बवाल हो गया’, ‘दुल्हन फरार’ और ‘झोलाछाप डॉक्टर’ हैं।

चारों फिल्मों का निर्माण सत्यकेतु सिंह और भरत अग्रवाल कर रहे हैं, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी अश्वनी कुमार अश्व संभाल रहे हैं। निर्माताओं के मुताबिक, फिल्मों की शूटिंग मुंबई के बजाय बिहार में करने का उद्देश्य स्थानीय कलाकारों और तकनीकी प्रतिभाओं को अवसर देना है।

GNSU Admission Open 2026

निर्माता सत्यकेतु सिंह ने बताया कि वह मूल रूप से मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से मुंबई में फिल्म निर्माण से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन उन्हें पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि बिहार में फिल्म निर्माण को बढ़ावा मिलने से स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों और अन्य फिल्मकर्मियों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं। साथ ही उनका प्रयास है कि मुंबई के अन्य निर्माता भी बिहार की लोकेशन और प्रतिभाओं का उपयोग करते हुए यहां फिल्मों की शूटिंग के लिए आगे आएं।

सत्यकेतु सिंह ने कहा कि बिहार को देश का प्रमुख शूटिंग हब बनाने के लिए बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना जरूरी है। सरकार के सहयोग से पटना में बेहतर लाइन प्रोडक्शन व्यवस्था और तकनीकी हब विकसित किया जाए तो राज्य में बड़े स्तर पर फिल्म निर्माण को आकर्षित किया जा सकता है।

इन चारों फिल्मों में आदर्श आनंद, नितीश कुणाल राय, प्रेम कुमार, त्रिशाकर मधु और सोनू बोल्ट समेत कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्मों को जल्द ही रॉकेट रील ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किए जाने की तैयारी है।