Home बिहार प्रशांत किशोर की जीत पर पैतृक गांव कोनार में जश्न, अबीर-गुलाल उड़ाकर...

प्रशांत किशोर की जीत पर पैतृक गांव कोनार में जश्न, अबीर-गुलाल उड़ाकर ग्रामीणों ने मनाई खुशी

11
0
Prashant Kishor's victory was celebrated in his native village Konar, with villagers throwing abir-gulal to celebrate.

सासाराम: पटना जिले के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की शानदार जीत के बाद उनके पैतृक गांव कोनार में खुशी का माहौल है। मंगलवार को प्रशांत किशोर के पैतृक आवास पर ग्रामीणों और समर्थकों ने उनकी जीत की खुशी में जमकर जश्न मनाया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी और ढोल-नगाड़ों की थाप पर खुशी का इजहार किया। प्रशांत किशोर की जीत की खबर मिलते ही कोनार गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उनके पैतृक आवास पर ग्रामीणों और समर्थकों की भीड़ जुटी रही।

लोगों ने कहा कि प्रशांत किशोर ने एक बार फिर अपने पैतृक गांव कोनार का नाम रोशन किया है। ग्रामीणों का कहना है कि कोनार जैसे छोटे गांव से निकलकर प्रशांत किशोर ने देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई और अब बांकीपुर विधानसभा सीट से जीत दर्ज कर उन्होंने गांव और पूरे इलाके का मान बढ़ाया है। ग्रामीणों ने कहा कि प्रशांत किशोर की सफलता से गांव के लोगों में खासा उत्साह है। उनकी जीत को ग्रामीण अपने गांव की उपलब्धि के रूप में देख रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशांत किशोर ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर देश की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई है।

GNSU Admission Open 2026

बांकीपुर उपचुनाव में उनकी जीत के बाद गांव के लोगों का उत्साह और भी बढ़ गया है। गौरतलब है कि प्रशांत किशोर का पैतृक गांव कोनार करगहर विधानसभा क्षेत्र में स्थित है और यह सासाराम जिला मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर की दूरी पर है। वर्तमान में प्रशांत किशोर के पैतृक आवास पर उनके संयुक्त परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं। हालांकि, चुनाव परिणाम आने के बाद से ही पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और अबीर-गुलाल लगाकर खुशी मनाई। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशांत किशोर की जीत से कोनार गांव की पहचान और मजबूत हुई है। उनके पैतृक गांव में जीत का जश्न देर तक चलता रहा और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ अपनी खुशी का इजहार किया।