Home बिहार 2024 बैच के बिहार कैडर के भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों...

2024 बैच के बिहार कैडर के भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने सीएम से की मुलाकात

197
0
Indian Forest Service trainee officers of Bihar cadre of 2024 batch met the CM

पटना।। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प सभागार’ में शनिवार को वर्ष 2024 बैच के बिहार कैडर के भारतीय वन सेवा के 4 प्रशिक्षु अधिकारियों- हिमांशु द्विवेदी, प्रिंस कुमार सिंह, रविन्दर कुमार वर्मा एवं योगेश बोरकर ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों से बातचीत करते हुए कहा कि आप लोगों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए। आपलोग अभी ट्रेनिंग पीरियड में हैं, उसके बाद आपलोगों की पोस्टिंग होगी। बिहार में हरित आवरण पहले मात्र 9 प्रतिशत था। राज्य सरकार ने अपने प्रयासों से इसे बढ़ाकर 17 प्रतिशत तक पहुँचाया है। हरित आवरण को बढ़ाने में आप सभी अधिकारी सहभागी बनें।

उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से बिहार में वर्षापात कम हो रहा है इसलिये जल संचयन पर जोर देने की आवश्यकता है ताकि आने वाले समय में ग्राउण्ड वाटर लेवल को संतुलित रखा जा सके। शहरों में बढ़ रहे प्रदूषण को कम करने हेतु लोगों में जागरूकता फैलाना आवश्यक है। आप सभी संवेदनशीलता, ईमानदारी, अनुशासन एवं पूर्ण मनोयोग से कार्य करते हुये राज्य एवं देश की तरक्की में अपना योगदान दें। आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रभात कुमार गुप्ता सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

GNSU Admission Open 2026