Home बिहार बिहार मौसम अपडेट: कल से बदलेगा मिजाज, सीमांचल में बारिश तो पटना...

बिहार मौसम अपडेट: कल से बदलेगा मिजाज, सीमांचल में बारिश तो पटना में लू का खतरा

98
0
बिहार मौसम अपडेट: कल से बदलेगा मिजाज, सीमांचल में बारिश तो पटना में लू का खतरा

पटना। बिहार में अप्रैल की शुरुआत से ही पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम अब करवट लेने जा रहा है। एक ओर जहां सीमांचल के कुछ जिलों में हल्की बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं पटना समेत दक्षिण और मध्य बिहार के कई इलाकों में लू का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए चेतावनी और राहत—दोनों के संकेत दिए हैं।बुधवार को रोहतास जिले का डेहरी प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना, गया और औरंगाबाद में भी तेज धूप और गर्म पछुआ हवाओं ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। नमी में कमी के कारण गर्मी का असर और तीखा महसूस हो रहा है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है और लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने 17 से 19 अप्रैल के बीच सीमांचल के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

हालांकि यह बारिश व्यापक नहीं होगी, लेकिन स्थानीय स्तर पर तापमान में थोड़ी गिरावट और गर्मी से राहत मिल सकती है। दूसरी ओर 18 अप्रैल से दक्षिण और मध्य बिहार के कई जिलों में हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। बक्सर, भोजपुर, कैमूर और औरंगाबाद जैसे इलाकों में तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री अधिक रह सकता है। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच बाहर निकलना जोखिम भरा हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। पर्याप्त मात्रा में पानी, सत्तू, नींबू पानी और ओआरएस का सेवन करने के साथ ही धूप में निकलते समय सिर ढकने और हल्के कपड़े पहनने की हिदायत दी गई है।

GNSU Admission Open 2026