Home बिहार रोहतास में 19 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों के थानाध्यक्ष बदले

रोहतास में 19 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों के थानाध्यक्ष बदले

263
0
रोहतास में 19 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों के थानाध्यक्ष बदले

सासाराम (रोहतास)। जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक रोहतास द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के डेढ़ दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी को इधर से उधर किया गया है। साथ ही कई थानाध्यक्षों और पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया गया है।
इस तबादला सूची में कुल 19 पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं, जिन्हें अलग-अलग थानों और पदों पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस फेरबदल का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करना और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाना बताया जा रहा है। जारी आदेश के अनुसार कई थानाध्यक्षों को एक थाने से दूसरे थाने में भेजा गया है, वहीं कुछ को अंचल निरीक्षक के पद पर नई जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही साइबर, अनुसंधान और महिला थाना से जुड़े अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने नए पदस्थापन स्थल पर तुरंत योगदान दें और इसका अनुपालन सुनिश्चित करें। इसके अलावा आदेश में साफ तौर पर यह भी कहा गया है कि—
ऐसे पुलिस पदाधिकारी जिन्हें किसी मामले में दोषी पाया गया हो, जिन पर विभागीय कार्रवाई लंबित हो, या जो भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोपों में शामिल रहे हों, उन्हें महत्वपूर्ण पदों पर तैनात नहीं किया जाएगा।
इतना ही नहीं, यदि किसी अधिकारी के खिलाफ शराबबंदी कानून के उल्लंघन या लापरवाही की शिकायत पाई जाती है, तो उन्हें आने वाले 10 वर्षों तक थानाध्यक्ष या ओपी प्रभारी नहीं बनाया जाएगा। पुलिस प्रशासन के इस बड़े फैसले को जिले में कानून-व्यवस्था को और सख्त और पारदर्शी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

किसका कहां हुआ तबादला

GNSU Admission Open 2026

रविभूषण कुमार अंचल निरीक्षक डेहरी को अंचल निरीक्षक, नारसिंहपुर बनाया गया है। निकुंज भूषण को रोहतास थानाध्यक्ष से अंचल निरीक्षक विक्रमगंज, शेरसिंह यादव को अंचल निरीक्षक, विक्रमगंज से अंचल निरीक्षक, डेहरी, प्रमोद कुमार को साइबर थाना (डेहरी) से अंचल निरीक्षक, नौहट्टा, राहुल को जिला आसूचना इकाई, रोहतास से थानाध्यक्ष, डेहरी नगर थाना, राजीव रंजन राय को थानाध्यक्ष सासाराम नगर थाना से थानाध्यक्ष, डालमियानगर थाना, शिवेन्द्र कुमार को थानाध्यक्ष, डेहरी नगर थाना से थानाध्यक्ष सासाराम नगर थाना, रंजन कुमार को थानाध्यक्ष चेनारी थाना से थानाध्यक्ष, विक्रमगंज, विनय कुमार को थानाध्यक्ष, दिनारा से थानाध्यक्ष, यातायात थाना, दिनेश मालाकार को थानाध्यक्ष, नौहट्टा से थानाध्यक्ष चेनारी, धर्मेंद्र प्रसाद को थानाध्यक्ष, अगरेर से थानाध्यक्ष दिनारा बनाया गया है। वही ललन कुमार को थानाध्यक्ष, विक्रमगंज थानाध्यक्ष बनाया गया है। अनुज कुमार सिंह अंचल निरीक्षक, नौहट्टा को थानाध्यक्ष नौहट्टा बनाया गया है। जितेंद्र यादव को अपर थानाध्यक्ष चेनारी से थानाध्यक्ष अगरेर बनाया गया है। वही रविरंजन गुप्ता थानाध्यक्ष, डालमियानगर थाना को थानाध्यक्ष, धर्मपुरा बनाया गया है। अमित कुमार राय सासाराम नगर (अनुसंधान इकाई) से धौड़ाड थाना का कमान दिया गया है। रंजय कुमार सासाराम नगर (अनुसंधान इकाई) को थानाध्यक्ष, नटवार बनाया गया है। वही उर्फुस सलमा थानाध्यक्ष, राजपुर को थानाध्यक्ष, महिला थाना की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि अंशुमाला थानाध्यक्ष (महिला थाना) को थानाध्यक्ष, राजपुर बनाया गया है।