Home राष्ट्रीय रोहतास:सासाराम में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की...

रोहतास:सासाराम में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत

183
0
Rohtas: Horrific road accident in Sasaram, tragic death of three people of the same family

सासाराम (रोहतास): जिले से इस वक्त की हृदय विदारक खबर सामने आ रही है, जहाँ सासाराम-चौसा पथ पर मुरादाबाद पुल के समीप हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार सासाराम से अपने पैतृक गांव मैनपुर (मेहन्नतपुर) जा रहा था।

बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्य अपनी दादी के सतनहैना’ (श्राद्ध कर्म) के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। मुरादाबाद पुल से कुछ ही दूरी पहले उनकी गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। जिसमें तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई जबकि 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जाता है।

GNSU Admission Open 2026

मृतकों में रामायण सिंह के 25 वर्षीय पुत्र परमानंद के अलावा मृत खुशबू कुमारी (28 वर्ष) तथा काव्य कुमारी (2 वर्ष) शामिल है। जबकि विकास कुमार गंभीर रूप से घायल है। हादसा इतना जबरदस्त था कि घटनास्थल पर ही तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल विकास कुमार को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।