श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में बनाई जगह
Sri Lanka defeated Pakistan to reach the final

नागोया (जापान)। कप्तान चामरी अटापट्टू की नाबाद 83 रन की शानदार पारी के दम पर श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को आठ विकेट से हराकर एशियाई खेलों की महिला क्रिकेट स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली।

पाकिस्तान के 177 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने 17.5 ओवर में दो विकेट पर 178 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। अटापट्टू ने 50 गेंदों में सात चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 83 रन बनाए। हर्षिता समाराविक्रमा 12 गेंदों में 17 रन बनाकर नाबाद रहीं।

GNSU Admission Open 2026

श्रीलंका की शुरुआत अच्छी रही। इमेशा दुलानी और अटापट्टू ने पहले विकेट के लिए 36 रन जोड़े। फातिमा सना ने पांचवें ओवर में दुलानी को 27 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर साझेदारी तोड़ी। इसके बाद अटापट्टू और हसिनी परेरा ने दूसरे विकेट के लिए 95 रन जोड़े। परेरा ने 26 गेंदों में तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 42 रन बनाए।

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 177 रन बनाए। आयशा जफर ने 40 गेंदों में 71 रन और शवाल जुलफिकार ने 54 रन बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी की।

श्रीलंका की ओर से सुगंधिका कुमारी, चामरी अटापट्टू और काव्या कविंदी ने एक-एक विकेट लिया। श्रीलंका अब फाइनल में स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला करेगी।