Shooting for Akshay Kumar's alien action thriller 'Samuk' begins

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी बहुप्रतीक्षित एलियन एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘समुक’ की शूटिंग शुरू कर दी है। विपुल अमृतलाल शाह और कनिष्क वर्मा की यह फिल्म बड़े पैमाने पर तैयार की जा रही है और इसे भारत के बड़े थिएट्रिकल जॉनर स्पेक्टेकल्स में शामिल करने की तैयारी है। विपुल अमृतलाल शाह निर्मित, कनिष्क वर्मा निर्देशित और आशिन ए. शाह सह-निर्मित ‘समुक’ को पैन-इंडियन थिएट्रिकल फिल्म के रूप में बनाया जा रहा है। फिल्म में मिलिट्री रियलिज्म, सर्वाइवल हॉरर और एलियन माइथोलॉजी का अनोखा मेल देखने को मिलेगा। फिल्म पिछले दो वर्षों से विकास के चरण में थी।


फिल्म के बारे में विपुल अमृतलाल शाह ने कहा, “13 साल के गैप के बाद आज अक्षय कुमार के साथ एक नई जर्नी शुरू करना हम सभी के लिए बेहद खुशी, उत्साह और गर्व का पल है। अक्षय सर के साथ हर बार कुछ बेहतर और कुछ बड़ा करने की चाह हमारी जर्नी की पहचान रही है। इस बार यह चैलेंज पहले से कहीं बड़ा है। मुझे उम्मीद है कि हम साथ मिलकर ऐसा कुछ बनाएंगे, जिसे लोग दिल से पसंद करेंगे।”

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA


‘समुक’ में अक्षय कुमार पहली बार एलियन दुनिया की पृष्ठभूमि में एक्शन करते नजर आएंगे। फिल्म के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिएचर और स्टंट टीम को जोड़ा गया है।
फिल्म के मुख्य एलियन को अकादमी अवॉर्ड के लिए नामांकित क्रिएचर इफेक्ट्स डिजाइनर एलेक गिलिस ने डिजाइन किया है। गिलिस ‘एलियन’, ‘प्रिडेटर’ और ‘एलियन: रोमुलस’ जैसी फिल्मों से जुड़े रहे हैं। ब्रिटिश एक्शन डायरेक्टर ल्यूक टम्बर फिल्म के एक्शन को डिजाइन और निर्देशित कर रहे हैं। इससे फिल्म में शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण और प्रभावशाली एक्शन देखने को मिलने की उम्मीद है।