Priyanka Chopra's emotional post in memory of her father.

एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रिंयका चोपड़ा ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। भारतीय सिनेमा से हॉलीवुड तक उन्होंने अपने अभिनय का जादू चलाया है। प्रियंका की इस सफलता में उनके मात-पिता का पूरा सहयोग रहा है। पिता डॉ. अशोक चोपड़ा के साथ उनकी जबर्दस्त बॉन्डिंग थी। पिता की पुण्यतिथि पर अभिनेत्री उन्हें याद करती दिखी हैं। प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा भारतीय सेना में एक चिकित्सक (सर्जन) थे। वे लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

10 जून 2013 को अशोक चोपड़ा का निधन हो गया था। पिता की पुण्यतिथि पर प्रियंका ने एक पोस्ट साझा किया है। साथ ही यादों की गुल्लक से कुछ खूबसूरत और अनदेखी तस्वीरें भी साझा की हैं। एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा और उनके पिता डांस करते दिख रहे हैं। तस्वीर देखकर समझा जा सकता है कि दोनों के बीच कितनी कमाल की बॉन्डिंग थी। एक तस्वीर प्रियंका के बचपन की है, जिसमें वे अपने पिता की गोद में नजर आ रही हैं।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

कुछ और तस्वीरों के साथ प्रियंका ने कैप्शन लिखा है, ‘हम दोनों हमेशा साथ में डांस करते थे। डैड, आपकी बहुत याद आती है। आप हमेशा मेरे साथ हैं। हर घड़ी, हर फैसले में आप साथ हो। लव यू’। प्रियंका चोपड़ा ने अपने पिता से जुड़ी यादों को बहुत करीने से संजो रखा है। अभिनेत्री ने अपनी कलाई पर भी अशोक चोपड़ा की याद में टैटू बनवा रखा है। इसमें उनके पिता की ही लिखावट में ‘डैडीज लिटिल गर्ल’ (Daddy’s lil girl) लिखा हुआ है। प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे लंबे वक्त बाद भारतीय बॉक्स ऑफिस पर वापसी को तैयार हैं। वे फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी। एस.एस. राजमौली निर्देशित फिल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज होगी।