OTT release date of 'Kohra 2' is out, the crime thriller will return on this platform

एंटरटेनमेंट डेस्क: ओटीटी पर ‘कोहरा’ की अपार सफलता के बाद, बरुण सोबती और उनकी टीम एक नए सीजन ‘कोहरा 2’ के साथ वापसी कर रहे हैं। इस बार मोना सिंह एक सख्त पंजाबी पुलिस अधिकारी के रूप में शो में शामिल हो रही हैं। आज निर्माताओं ने ‘कोहरा 2’ की ओटीटी रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। जानिए कब और कहां देख सकेंगे बरुण सोबती और मोना सिंह की यह सीरीज।

कब और कहां देखें ‘कोहरा 2’ सीरीज

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA


कोहरा 2′ 11 फरवरी 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग शुरू हो जाएगा। यह सीरीज केवल नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। आज मेकर्स ने एक ‘कोहरा 2’ का नया पोस्टर शेयर किया। इसके साथ कैप्शन में लिखा, ‘धुंध में सच खो जाता है, आइए इस नए शहर में सच को ढूंढें।’ यह सीरीज क्राइम, रहस्य और ड्रामा से भरी होगी।पॉपुलर वेब सीरीज ‘कोहरा’ का दूसरा सीजन अब वापस आ रहा है। पहला सीजन काफी पसंद किया गया था। इस सीजन में नया केस, नई कहानी और नई जोड़ी दिखेगी। इस सीरीज में बरुण सोबती दोबारा असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर अमरपाल गरुंडी के किरदार में लौट रहे हैं। इस बार उनके साथ मोना सिंह नई कमांडिंग ऑफिसर धनवंत कौर के रोल में दिखेंगी।