Operation Track Down: 20 kg 120 grams of poppy husk recovered in Sirsa, two arrested

पंचकूला: हरियाणा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गये ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत सिरसा में दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 किलो 120 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद किया है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पप्पू सिंह निवासी नानूआना, थाना रानियां और गुरदेव सिंह निवासी सुरेवाला, थाना टिब्बी, राजस्थान के रूप में हुई है।


पुलिस के मुताबिक, सीआईए सिरसा की टीम बस अड्डा सिरसा के पास मौजूद थी। इसी दौरान बस अड्डे के पीछे की ओर से दो युवक हाथ में प्लास्टिक का कट्टा लेकर आते दिखाई दिए। पुलिस टीम को सामने देखकर दोनों कथित तौर पर वापस मुड़े और छिपने का प्रयास करने लगे। पुलिस कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को मौके पर ही काबू कर लिया। इसके बाद राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली गई। पुलिस के अनुसार प्लास्टिक के कट्टे से 20 किलो 120 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA


पुलिस ने मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन थाना, सिरसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए सिविल लाइन थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आम लोगों से भी नशा तस्करी या अन्य अपराध से जुड़ी सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।