NEET UG 2026: Round-2 seat allotment result released, reporting by September 18

नयी दिल्ली: NEET UG 2026 काउंसलिंग में शामिल मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने राउंड-2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना अलॉटमेंट स्टेटस MCC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

राउंड-2 काउंसलिंग के तहत 15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा (AIQ) के साथ डीम्ड यूनिवर्सिटी, केंद्रीय विश्वविद्यालय, AFMC, AIIMS और JIPMER की सीटों पर प्रवेश दिया जा रहा है। जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित हुई है, उन्हें 12 से 18 सितंबर 2026 के बीच संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

MCC के कार्यक्रम के अनुसार संस्थानों द्वारा प्रवेश लेने वाले उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन 19 सितंबर को किया जाएगा, जबकि अंडरग्रेजुएट पाठ्यक्रमों का शैक्षणिक सत्र 15 सितंबर से शुरू होना निर्धारित है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अलॉटमेंट रिजल्ट देखने के बाद निर्धारित समय सीमा के भीतर एडमिशन प्रक्रिया पूरी करें