Home राष्ट्रीय खेत में काम के दौरान आकाशीय बिजली का कहर, दो किसानों की...

खेत में काम के दौरान आकाशीय बिजली का कहर, दो किसानों की दर्दनाक मौत

28
0
Two farmers died tragically after being struck by lightning while working in the fields.

हरिद्वार: उत्तराखंड में मानसून के दौरान प्राकृतिक आपदाओं का सिलसिला लगातार जारी है। भारी बारिश और भूस्खलन के बीच अब आकाशीय बिजली भी जानलेवा साबित हो रही है। हरिद्वार जनपद के सिडकुल थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम खेत में काम कर रहे दो किसानों की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।


पुलिस के अनुसार ग्राम डालूवाला मजबता में शनिवार शाम अचानक मौसम बिगड़ने के दौरान आकाशीय बिजली गिर गई। उस समय खेत में कार्य कर रहे नरेंद्र सिंह उर्फ नगीन (55) पुत्र स्व. अतर सिंह निवासी ग्राम डालूवाला मजबता तथा रणधीर सिंह (38) पुत्र जीत सिंह निवासी ग्राम खालाटीरा इसकी चपेट में आ गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए।

GNSU Admission Open 2026


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों घायलों को तत्काल रुड़की के अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। सिडकुल थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


इस दर्दनाक हादसे के बाद दोनों गांवों में शोक की लहर है। मानसून के दौरान लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के मद्देनज़र प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम, गरज-चमक और आकाशीय बिजली के दौरान खुले खेतों, ऊंचे स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की अपील की है।