Tragic road accident in Gonda: Speeding jeep hits bike, two students killed

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई। खरगूपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार जीप और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार दोनों छात्रों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार, खरगूपुर-इटियाथोक मार्ग पर कस्बा बाजार निवासी अमन (14) और विपिन मौर्य (15) बाइक से कोचिंग के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित जीप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

GNSU Admission Open 2026

हादसे में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने हादसे के बाद जीप चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है। इस घटना से मृतक छात्रों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।