Home राष्ट्रीय Vijay की टीवीके पुदुचेरी चुनाव में अकेले मैदान में, सभी सीटों पर...

Vijay की टीवीके पुदुचेरी चुनाव में अकेले मैदान में, सभी सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार

185
0
Vijay's TVK will contest Puducherry elections alone, will field candidates on all seats

चेन्नई: मशहूर अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) ने पुदुचेरी विधानसभा चुनाव अकेले दम पर लड़ने का एलान किया है। इतना ही नहीं पार्टी ने प्रदेश की सभी 30 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। पार्टी ने रविवार को ऐलान किया कि वह सभी 30 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव मैदान में उतरेगी। टीवीके द्वारा जारी सूची में दो महिला उम्मीदवारों को भी शामिल किया गया है, जिन्हें पुदुचेरी क्षेत्र की मंगलम और कादिरकामम सीटों से टिकट दिया गया है।

पार्टी ने तिरुभुवनै (आरक्षित) सीट से ए. के. साई जे. सरवनन कुमार को उम्मीदवार बनाया है। सरवनन कुमार ने ओस्सुदु (आरक्षित) सीट से फिर से चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं मिलने पर शनिवार को भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। पूर्व एआईएडीएमके विधायक के. ए. यू. असाना और एल. पेरियासामी को क्रमशः कराईकल (दक्षिण) और नेट्टापक्कम (आरक्षित) सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। पुदुचेरी भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वी. सामीनाथन को लॉस्पेट विधानसभा सीट से मैदान में उतारा गया है।

GNSU Admission Open 2026

इसके अलावा, पुदुचेरी के पूर्व उप पुलिस महानिरीक्षक वी. जे. चंद्रन और कांग्रेस के पूर्व विधायक एन. धनवेलु भी टीवीके पार्टी के उम्मीदवारों में शामिल हैं। पार्टी ने बाकी सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पुदुचेरी चुनाव के लिए भाजपा ने भी नौ सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। पुदुचेरी विधानसभा का कार्यकाल 15 जून को समाप्त होने जा रहा है। पुदुचेरी की सभी सीटों पर एक ही चरण में 9 अप्रैल को मतदान होगा, और 4 मई 2026 को चुनाव के नतीजे आएंगे।