Home राष्ट्रीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार की शुरुआत, निवेशक सतर्क

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार की शुरुआत, निवेशक सतर्क

23
0
Stock market opens amid volatility, investors cautious

मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव देखा गया ।
बीएसई का सेंसेक्स पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में 45.26 अंक नीचे 77,055.21 अंक पर खुला। खुलने के बाद कुछ देर के लिए यह हरे निशान में गया और 77,228 अंक तक चढ़ गया, लेकिन फिर लाल निशान में आ गया। दोबारा बढ़त में आने से पहले यह 76,854 अंक तक टूट गया। खबर लिखे जाते समय यह 44.37 अंक (0.06 प्रतिशत) चढ़कर 77,144.84 अंक पर था।


वृहत बाजार में भी प्रमुख सूचकांकों के मुकाबले ज्यादा गिरावट है। बाजार में उथल-पुथल को नापने वाला इंडिया वीआईएक्स सूचकांक 6.49 पर पहुंच गया।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 5.75 अंक की बढ़त के साथ 24,61.75 अंक पर खुला। यहां भी उतार-चढ़ाव जारी है। खबर लिखे जाते समय यह 37.80 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,093.80 अंक पर रहा।

GNSU Admission Open 2026


आईटी, ऑटो, तेल एवं गैस, बैंकिंग और मीडिया समूहों के सूचकांकों में गिरावट चल रही है। वहीं, स्वास्थ्य, फार्मा, वित्त, धातु और एफएमसीजी सेक्टरों में लिवाली का जोर है।
सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल, ट्रेंट, एशियन पेंट्स और सन फार्मा के शेयर एक से दो प्रतिशत तक ऊपर चल रहे हैं। टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, पावरग्रिड, आईटीसी और टाइटन के शेयरों में भी तेजी है।


कोटक महिंद्रा बैंक में फिलहाल ढाई फीसदी की गिरावट है। महिंद्रा एंड महिंद्रा और इंडिगो के शेयर भी एक प्रतिशत से अधिक टूट गये हैं। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस और अडानी पोर्ट्स के शेयर नीचे बने हुए हैं।